अक्षरधाम मंदिर (दिल्ली ) | Akshardham Temple Delhi

Akshardham Temple Delhi

नई दिल्ली में स्थित अक्षरधाम मंदिर हिन्दुओं का एक प्रमुख सांस्कृतिक तीर्थ है। अक्षरधाम मंदिर को स्वामीनारायण मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। यह परिसर 100 एकड़ के क्षेत्र में फैला हुआ है। इस मंदिर को 26 दिसंबर 2007 को गिनीज बुक ऑफ व‌र्ल्ड रिका‌र्ड्स में शामिल किया गया था। अक्षरधाम मंदिर को ज्योतिर्धर भगवान स्वामीनारायण की स्मृति में बनवाया गया है। इस मंदिर को बनाने में लगभग 5 वर्ष का समय लगा था। इस मंदिर को अधिकारिक तौर से 6 नवम्बर 2005 को खोला गया था इसका उद्घाटन तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ० ए.पी.जे अब्दुल कलाम ने किया था। 

पुराना किला (दिल्ली ) | Old Fort Delhi

Old Fort | Purana Quila | Tourist Place in Delhi

पुराना किला नई दिल्ली में यमुना नदी के किनारे स्थित हैइस किले का निर्माण शेर शाह सूरी ने अपने शासन काल के दौरान 1538 से 1545 के मध्य करवाया था। किले के तीन विशाल द्वार हैं, इस किले के अन्दर एक मस्जिद भी है जिसमें दो तलीय अष्टभुजी स्तंभ हैं। शेर शाह सूरी ने मुगल बादशाह हुमायूँ से दिल्ली का सिंहासन छीन लिया था। ऐसा माना जाता है कि  मुगल बादशाह हुमायूँ की इस किले में गिरने के कारण दुर्घटनावश मृत्यु हो गई। हिन्दू साहित्य के अनुसार इस किले का निर्माण पांडवो की प्रसिद्ध नगरी इंद्रप्रस्थ में करवाया गया था 

हुमायूँ का मकबरा (दिल्ली ) | Humayuns Tomb Delhi

humayuns-tomb | हुमायूँ का मकबरा दिल्ली

हुमायूँ का मकबरा नई दिल्ली में पुराने किले के समीप स्थित है। इस किले का निर्माण हुमायूँ की स्मृति में करवाया गया था। इस किली को हुमायूँ की बेगम हमीदा बानो बेगम ने सन. 1565 में इस मकबरे का निर्माण शुरू करवाया जो सन. 1572 में पूर्ण हुआ। किले के परिसर में मुख्य इमारत मुगल सम्राट हुमायूँ का मकबरा है। हुमायूँ की कब्र के अलावा इसमें कई अन्य राजसी लोगों की कब्रें स्थित हैं। 1993 में इस मकबरे को यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साईट घोषित किया गया था। इस मक़बरे में वही चारबाग़ शैली है, जिसने भविष्य में ताजमहल को जन्म दिया

इंडिया गेट | India Gate Delhi

इंडिया गेट का इतिहास

इंडिया गेट ( India Gate ) भारत का एक प्रसिद्ध राष्ट्रीय स्मारक है जिसे “अखिल भारतीय युद्ध स्मारक के नाम से भी जाना जाता है। यह भारत की राजधानी दिल्ली के राजपथ पर स्थित है। राजपथ को पहले किंग्सवे के नाम से जाना जाता था। यह स्मारक 42 मीटर ऊँचा एक विशाल द्वार है जिसे प्रसिद्ध वास्तुकार सर एडवर्ड लुटियन्स ने डिजायन किया था। इस स्मारक का निर्माण सन. 1931 में अंग्रेज शासकों द्वारा 80000 हजार भारतीय सैनिकों की स्मृति में किया गया था जो प्रथम विश्वयुद्ध और अफ़ग़ान युद्ध में शहीद हो गये थे। यह स्मारक पेरिस के आर्क डे ट्रॉयम्फ़ से प्रेरित है। प्रतिवर्ष 26 जनवरी को इंडिया गेट पर गणतंत्र दिवस की परेड होती है

कुतुब मीनार (दिल्ली ) | Qutub Minar Delhi

qutub minar | कुतुब मीनार

कुतुब मीनार भारत में दिल्ली शहर के महरौली क्षेत्र में स्थित है।  इसकी ऊँचाई 72.5 मीटर (237.86 फुट) और व्यास 14.3 मीटर है, जो ऊपर जाकर शिखर पर 2.75 मीटर (9.02 फुट) हो जाता है। ईंटों से बनी यह विश्व की सबसे ऊँची दीवार है जिसमें 379 सीढियाँ हैं। कुतुब मीनार का निर्माण कुतुबुद्दीन ऐबक ने 1193 में प्रारंभ करवाया लेकिन वह केवल इसका आधार ही बनवा पाया। 1220 में ऐबक के उत्तराधिकारी इल्तुमिश ने क़ुतुब मीनार में तीन मंजिलों का निर्माण करवाया। सन. 1368 में फिरोजशाह तुगलक ने पाँचवीं और अन्तिम मंजिल बनवाई। इस मीनार को लाल बलुआ पत्थर से बनाया गया है। मीनार के चारों ओर बने परकोटे में भारतीयकला के अनेक उत्कृष्ट नमूने हैं, जिनमें से अनेक इसके निर्माण काल सन. 1193 या पूर्व के हैं। यह परिसर यूनेस्को  द्वारा विश्व धरोहर के रूप में स्वीकृत किया गया है

जामा मस्जिद (दिल्ली ) | Jama Masjid Delhi

जामा मस्जिद | Jama Masjid Delhi

जामा मस्जिद पुरानी दिल्ली में स्थित है जोकि भारत की सबसे बड़ी मस्जिद है। यह मस्जिद लाल किले से लगभग 500 मी. की दूरी पर स्थित है। इस मस्जिद का निर्माण सन. 1656 में शाहजहाँ ने करवाया था। इस मस्जिद को लगभग 5000 कारीगरों ने बनाया था। यह मस्जिद बलुआ पत्थर और सफेद संगमरमर से निर्मित है। इस मस्जिद में एक साथ 25000 लोग बैठ सकते हैं।  इस मस्जिद का उद्घाटन 23 जुलाई 1656 को उज़बेकिस्तान बुखारा के मुल्ला इमाम बुखारी ने किया था

जंतर मंतर (दिल्ली) | Jantar Mantar Delhi

जंतर मंतर दिल्ली | Jantar Mantar delhi

जंतर मंतर दिल्ली के कनॉट प्लेस में स्थित है। जंतर मंतर एक खगोलीय वेधशाला है। इसका निर्माण जयपुर के महाराजा जयसिंह ने सन. 1724 में करवाया था। दिल्ली का जंतर-मंतर समरकंद की वेधशाला से प्रेरित है।  जंतर मंतर स्थापत्य कला का अद्वितीय नमूना है जो दिल्ली के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है। जंतर मंतर में 13 खगोलीय यंत्र मौजूद है। यह इमारत प्राचीन भारत की वैज्ञानिक उन्नति की मिसाल है। मोहम्मद शाह के शासन काल के दौरान हिन्दु और मुस्लिम खगोलशास्त्रियों में ग्रहों की स्थिति को लेकर बहस छिड़ गई थी। सवाई जय सिंह ने इसे खत्म करने के लिए जंतर-मंतर का निर्माण करवाया।

लाल किला (दिल्ली) | Red Fort Delhi

Red Fort Delhi | लाल किले

लाल किला पुरानी दिल्ली में स्थित है। लाल किले का निर्माण कार्य मुहर्रम के दिन 13 मई 1638 को शाहजहाँ के द्वारा प्रारंभ किया गया था। लाल किले को बनाने में 10 वर्ष का समय लगा था और यह सन. 1648 में बनकर तैया हुआ था। लाल किला पूर्ण तरह से लाल पत्थर से बना हुआ है जिसके कारण इस किले को लाल किले के नाम से जाना जाता है। लाल किले को आर्किटेक्ट अहमद लाहौरी ने डिजाईन किया थास्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) के अवसर पर लाल किले पर भारत के प्रधानमंत्री तिरंगा झंड़ा फहराते हैं। लाल किले को 2007 में यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साईट में शामिल किया गया था।